WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्राचीन भारत में साहित्य

प्राचीन भारत में साहित्य

प्राचीन भारतीय साहित्य आम धारणा की अवज्ञा करता है कि यह वेदों और उपनिषदों सादृश पवित्र ग्रंथों तक ही सीमित था। प्राकृत में साहित्य की भरमार है। यह धार्मिक लक्ष्यार्थ से असंलग्न यथार्थवाद और नैतिक मूल्यों से भरा है। प्राचीन काल की रचनाओं का सबसे लोकप्रिय समूह वेद हैं। ये धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही दैनिक स्थितियों में उपयोग किए, जाने वाले पवित्र ग्रंथ हैं।

 लेकिन साथ ही इस खण्ड में इस अवधि के दौरान प्राचीन काल की दो प्रमुख भाषाओं: संस्कृत और प्राकृत में रचित महाकाव्यों और गीतात्मक रचनाओं का भी समावेश है।

वेद

‘वेद’ शब्द ज्ञान का प्रतीक है और ये ग्रंथ वास्तव में पृथ्वी पर और उससे परे अपने समस्त जीवन का संचालन करने हेतु मनुष्यों को ज्ञान उपलब्ध कराने के विषय में हैं। इन्हें काव्यात्मक शैली में लिखा गया है और इनकी भाषा प्रतीकों और मिथकों से भरी है। प्रारंभ में वेद ब्राह्मण परिवारों की पीढ़ियों द्वारा मौखिक रूप से प्रदान किए जाते थे लेकिन इतिहासकारों द्वारा अनुमान लगाया जाता है कि 1500 ईसा पूर्व-1000 ईसा पूर्व के आसपास इन्हें संकलित किया गया। हिंदू परंपरा में, इन्हें पवित्र माना जाता है क्योंकि इनकी उत्पत्ति दैवीय हैं जिन्हें सदैव मनुष्यों का मार्गदर्शन करने के लिए देवताओं द्वारा विहित किया गया है। हमारे जीवन पर भी इनका बड़ा प्रभाव है क्योंकि ये ब्रह्मांड और उसके निवासियों को एक बड़े परिवार का हिस्सा मानते हैं तथा “वसुधैव कुटुम्बकम” का उपदेश देते हैं।

ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद चार प्रमुख वेद हैं। इन्हें मुख्य रूप से ऋषि कहलाने वाले उन वैदिक ऋषियों और कवियों द्वारा लिखा गया है जो ब्रह्मांडीय रहस्यों की कल्पना करते थे और उन्हें संस्कृत कविता के रूप में लिख देते थे। सभी वेदों में यज्ञ (बलि) को प्रमुखता दी गई है। ब्राह्मण, उपनिषद और आरण्यक प्रत्येक वेद के साथ जुड़े हुए हैं।

ऋग्वेद

अन्य चारों में ऋग्वेद सबसे पुराना वेद है। इसमें 1028 अलग-अलग संस्कृत सूक्त हैं। इसे किसी भी भारोपीय भाषा में पहली व्यापक रचना कहा जाता है जो हमारे अवलोकन के लिए बची हुई है। इतिहासकारों का तर्क है कि इसे 1200-900 ईसा पूर्व के आसपास संकलित किया गया था। इस वेद का ध्यान सांसारिक समृद्धि और प्राकृतिक सुंदरता पर केंद्रित है। यह ग्रंथ अलग-अलग काल और लंबाई के 10 पुस्तकों में संगठित है जिन्हें मंडलों के रूप में जाना जाता है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक मंडल में कई सूक्त या श्लोक सम्मिलित हैं। ये सामान्यतः यज्ञ के प्रयोजनों के लिए हैं।

श्लोक, कई देवताओं विशेष रूप से उनके मुख्य देवता इंद्र को समर्पित हैं। ऋग्वेद में वर्णित अन्य प्रमुख देवता अग्नि अधिकांश श्लोक जीवन, मृत्यु, सृष्टि, बलिदान और दैवीय आनंद या सोम की आकांक्षा पर केंद्रित हैं। समस्त ऋग्वैदिक (आग के देवता), वरुण (जल के देवता), रुद्र (पवन/ तूफान के देवता), आदित्य (सूर्य देव का एक रूप), वायु (वायु के देवता) तथा अश्विन है। नारी देवियों को भी समर्पित कई श्लोक हैं, जैसे- ऊषा (भोर की देवी), पृथ्वी (पृथ्वी की देवी) और वाक् (भाषा की देवी)।

अथर्ववेद

इस वेद को ब्रह्म वेद के रूप में भी जाना जाता है और इसके लिए क्रमशः अथर्व और अंगिरा नामक दो ऋषियों को श्रेय दिया जाता है। इन दो ऋषियों के साथ इसके संबंध के कारण, पुराने समय में इसे अथवागिरश भी कहा जाता था। जहां यह मुख्य रूप से मानव समाज की शांति और समृद्धि से संबंधित है और मनुष्य के दैनिक जीवन के सभी पहलुओं को अच्छादित करता . वहीं यह विशेष रूप से कई रोगों के उपचार पर भी केंद्रित है। इस ग्रंथ को लगभग 99 रोगों के लिए उपचार परामर्श देने के लिए भी जाना जाता है।

पिप्पलद और शौनकीय नामक इस ग्रंथ के दो प्रमुख ग्रंथ (शाखाएं) भी हैं। अधिकांश ग्रंथ चिकित्सा और काले और सफेद जादू; ब्रह्मांड में होने वाले परिवर्तनों पर अटकलों से संबंधित हैं और यहां तक कि गृहस्थ जीवन की दैनिक समस्याओं के मुद्दों को भी स्पर्श करता है।

यजुर्वेद

‘यजु’ शब्द ‘यज्ञ’ का प्रतीक है और यह वेद वैदिक काल में प्रचलित विभिन्न प्रकार के यज्ञों के कर्मकाण्डों और मंत्रों पर केंद्रित है। यर्जुवेद के दो प्रमुख ग्रंथ (संहिताएं) हैं: शुक्ल (श्वेत शुद्ध) और कृष्ण (काला/अंधेरा)। इन संहिताओं को वाजसनेई संहिता और तैत्तरीय संहिता भी कहा जाता है। यजुर्वेद मुख्य रूप से अनुष्ठानिक वेद है क्योंकि यह यज्ञीय अनुष्ठान करने वाले ऋषियों/पुजारियों के लिए मार्गदर्शक पुस्तक की भांति कार्य करता है।

सामवेद

सामवेद का नामकरण ‘समन’ (राग) के नाम पर किया गया है और यह राग या गीतों पर केंद्रित है। संपूर्ण ग्रंथ में 1875 श्लोक हैं। इतिहासकारों का तर्क है कि 75 मूल हैं और शेष ऋग्वेद की शाकल शाखा से लिए गए हैं। इसमें श्लोक, पृथक् छंद और 16, 000 राग (संगीतात्मक स्वर) और रागनियाँ हैं। इस ग्रंथ की लयबद्ध प्रकृति के कारण इसे ‘गायन पुस्तक’ भी कहा जाता है। इससे हमें पता चलता है कि वैदिक काल में भारतीय संगीत का विकास कैसे हुआ था।

वेदों को पूर्ण रूप से समझने के लिए, वेदांगों या वेद की शाखाओं/वेद के अंगों को पढ़ना आवश्यक है। ये मूल वेद के लिए पूरक की भांति हैं और शिक्षा, निरुक्त (व्युत्पत्ति या शब्द की उत्पत्ति), छंद (संस्कृत व्याकरण में मीट्रिक्स), ज्योतिष, (खगोल विज्ञान) और व्याकरण जैसे विषयों पर केंद्रित हैं। आगे चलकर, कई लेखकों ने इन विषयों को चुना और उन पर ग्रंथ लिखे, जिन्हें सूत्र कहा जाता है। इन्हें ऐसे ग्रंथ या नियम निर्देशों के रूप में लिखा गया था जो मानव जाति के विचारों और व्यवहार का नियमन करने वाले सामान्य नियमों को परिभाषित करते हैं। इस प्रकार के साहित्य का एक सबसे प्रभावशाली उदाहरण संस्कृत व्याकरण के नियमों को परिभाषित करने वाला पाणिनी का अष्टाध्यायी है।

ब्राह्मण

ब्राह्मण हिंदू श्रुति (प्रकट ज्ञान) साहित्य का भाग हैं। प्रत्येक वेद के साथ एक ब्राह्मण संलग्न है जो अनिवार्य रूपेण विशेष वेद पर टिप्पणियों वाले ग्रंथों का संग्रह हैं। ब्राह्मण सामान्यतः किंवदंतियों तथ्यों, दर्शन और वैदिक अनुष्ठानों की विस्तृत व्याख्या का मिश्रण हैं।

इनमें उचित प्रकार से कर्मकाण्डों का संचालन करने और यज्ञ का विज्ञान उच्चारित करने के विषय में निर्देशों का भी समावेश है। इसके अतिरिक्त इनमें अनुष्ठानों में उपयोग किए जाने वाले पवित्र शब्दों का प्रतीकात्मक महत्व भी

समझाया गया है।

हालांकि इतिहासकार ब्राह्मणों की तिथि निर्धारण को लेकर असहमत हैं, लेकिन सामान्यतः 900-700 ईसा पूर्व के बीच इनकी रचना और संकलन का अनुमान लगाया जाता है। जैसा कि ऊपर बताया गया है, प्रत्येक वेद के साथ उसका एक ब्राह्मण है।

ऋग्वेद  ऐतरेय ब्राह्मण  कौषितकी ब्राह्मण  
साम वेद  ताण्ड्य महाब्राह्मण  सदविंश ब्राह्मण  
यजुर्वेद  तैत्तरीय ब्राह्मण  शतपथ ब्राह्मण  
अथर्ववेदगोपथ ब्राह्मण  जैमिनीय ब्राह्मण  पंचविश ब्राह्मण    

आरण्यक

आरण्यक भी वेदों से जुड़े ग्रंथ हैं और विभिन्न दृष्टिकोणों से वेदों में सम्मिलित कर्मकाण्डों और यज्ञों का वर्णन करते है। इन्हें जन्म और मृत्यु के चक्र के साथ-साथ आत्मा की जटिलता के विषय में कर्मकांडीय सूचनाओं का संकलन कहा जाता है। यह तर्क दिया जाता है कि वनों की सीमा के भीतर रहना पसंद करने वाले मुनि कहलाने वाले पवित्र और विद्वान पुरुषों ने इन्हें सिखाया था।

उपनिषद

मजेदार बात यह है कि उपनिषद शब्द या उ (पर), प (पैर), नि (नीचे) और स(घ)द (बैठना), यानी शिक्षक के समीप बैठना। इस ग्रंथ का भली-भांति वर्णन करता है। हमारे पास 200 से भी अधिक ज्ञात उपनिषद हैं और शिक्षक सामान्यतः वन में अपने छात्रों को, जब वे उसके सामने बैठे होते थे, मौखिक रूप से इन्हें प्रेषित करते थे। यह परंपरा गुरु-शिष्य परम्परा का अंग थी।

IMPORTAN QUESTION

1: किस युग में वेदों का आदिकाव्य है?

Answer: वेदों का आदिकाव्य ऋग्वेद के युग में है।

2: ‘अर्थशास्त्र’ किस महाकवि द्वारा लिखित है?

Answer: ‘अर्थशास्त्र’ महाकवि चाणक्य द्वारा लिखित है।

3: ‘अभिज्ञानशाकुन्तलम्’ किस महाकवि की रचना है?

Answer: ‘अभिज्ञानशाकुन्तलम्’ कालिदास की रचना है।

4: ‘सिलपदिकार’ किस क्षेत्र के महान कवि थे?

Answer: ‘सिलपदिकार’ कला और शिल्प क्षेत्र के महान कवि थे।

5: ‘चरक संहिता’ किस क्षेत्र से संबंधित है?

Answer: ‘चरक संहिता’ आयुर्वेद से संबंधित है।

6: ‘नाटक’ शब्द का उल्लेख किस संस्कृत ग्रंथ में है?

Answer: ‘नाटक’ शब्द का उल्लेख ‘नाट्यशास्त्र’ में है, जिसके लेखक भरत मुनि थे।

7: ‘मेघदूत’ किस कवि द्वारा रचित है?

Answer: ‘मेघदूत’ कालिदास द्वारा रचित है।

8: अशोक के धम्म लक्षणों का संकेत किस राजधानी में पाया गया था?

Answer: अशोक के धम्म लक्षणों का संकेत पाटलिपुत्र (पटना) राजधानी में पाया गया था।

9: ‘पाणिनि’ किस भाषा के महान व्याकरणिक थे?

Answer: ‘पाणिनि’ संस्कृत भाषा के महान व्याकरणिक थे।

10: बौद्ध धर्म के प्रमुख लक्षण क्या थे?

Answer: बौद्ध धर्म के प्रमुख लक्षण अनित्यता (अस्थायिता), दुःख, निरात्मता, निर्वाण की प्राप्ति थे।

इसे भी पढ़े :-

परमाणु की परिभाषा

भारतीय परिषद अधिनियम (1861, 1892)

वैदिक संस्कृति और समाज

मोहनजोदड़ो: प्राचीन सभ्यता की खोज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment