WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रानी लक्ष्मी बाई पर 10 लाइन (10 Lines on Rani Lakshmi Bai in Hindi)

10 Lines on Rani Lakshmi Bai in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज इस पोस्ट पर 10 Lines on Rani Lakshmi Bai in Hindi बतानें जा रहे हैं। रानी लक्ष्मी बाई एक वीरांगना महिला थीं, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए शहादत हासिल की थी। रानी लक्ष्मी बाई की वीरता की कई कहानियाँ बच्चों को कहानियों के रूप में सुनाई जाती हैं।उनका विवाह झाँसी के राजा गंगाधर राव से हुआ और बाद में उन्हें झाँसी की रानी के नाम से जाना जाने लगा।वह एक निडर और साहसी महिला थीं।उनके जीवन पर आधारित कई कहानियाँ, कविताएँ, नाटक, फ़िल्में और धारावाहिक बने हैं, जिसका सबसे ताज़ा उदाहरण फिल्म मणिकर्णिका है।आइए झांसी की रानी के बारे में 10 लाइन हम विस्तार से जानते हैं..

10 Lines on Rani Lakshmi Bai in Hindi

  1. रानी लक्ष्मी बाई का जन्म वाराणसी में 19 नवंबर 1828 को एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
  2. लक्ष्मी बाई का बचपन का नाम मणिकर्णिका था उन्हें प्यार से सभी लोग मनु कह कर पुकारते थे।
  3. लक्ष्मी बाई की पिता का नाम मोरोपंत तांबे तथा माता का नाम भागीरथी बाई था।
  4. मनु बचपन में ही अस्त्र शास्त्र चलाने, तीरंदाजी, तलवारबाजी, युद्ध कला, घुड़सवारी में निपुण हो गयी थी।
  5. मणिकर्णिका का विवाह कम उम्र में ही झाँसी के राजा गंगाधर राव निम्बालकर से हो गया।
  6. शादी के बाद उनका नाम बदलकर लक्ष्मी बाई रख दिया गया और वह झाँसी की रानी बन गईं।
  7. रानी लक्ष्मीबाई का एक पुत्र भी था, लेकिन दुर्भाग्य से जन्म के चार महीने बाद ही उसका निधन हो गया।
  8. बेटे की मृत्यु के दो वर्ष बाद उनके पति गंगाधर राव का भी निधन हो गया, जिसके बाद उन्होंने झाँसी राज्य का पूर्ण नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया।
  9. झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का 1857 में हुई क्रांति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
  10. रानी लक्ष्मीबाई की मृत्यु 18 जून, 1858 को हुई। वह एक महान देशभक्त और योद्धा थीं।

Rani Lakshmi Bai FAQ in Hindi

प्रश्न. 1 रानी लक्ष्मीबाई का जन्म कब हुआ था?
रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवम्बर 1828 को हुआ था।

प्रश्न. 2 रानी लक्ष्मीबाई का असली नाम क्या था?
उनका असली नाम मणीकर्णिका था, जो बाद में लक्ष्मीबाई के नाम से मशहूर हो गई।

प्रश्न. 3 रानी लक्ष्मीबाई का विवाह किससे हुआ था?
उनका विवाह 1842 में झाँसी के राजा गंगाधर राव निम्बालकर साथ हुआ था।

प्रश्न. 4 झांसी की रानी कौन सी जाति की थी?
झांसी की रानी ब्राह्मण परिवार थी?

प्रश्न. 5 झांसी की रानी के घोड़े का नाम क्या था?
लक्ष्मीबाई के घोड़े का नाम सारंगी, बादल और पवन था। 

Read More:

अंतिम शब्द

मुझे आशा है कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी “10 Lines on Rani Lakshmi Bai in Hindi” पसंद आई होगी। कृपया इसे अपने दोस्त के साथ शेयर करें। हमें कमेंट करके बताएं कि आप आगे किस विषय पर 10 पंक्तियाँ पढ़ना चाहेंगे। मिलते हैं एक और नये विषय के साथ, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment